8
गैरसैंण (भराड़ीसैंण)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के लिए जाते हुए नजर आए। उत्तराखंड विधानसभा के सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की मौजूदगी को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में गतिविधियां तेज रहीं। सत्र में प्रदेश के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों और सरकार की योजनाओं पर चर्चा की जा रही है।
