देहरादून। परेड ग्राउंड में शुक्रवार को आयोजित राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को विकसित एवं समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किए जाने को पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखंड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार उसी सपने और आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रही है।
राज्योत्सव में अमित शाह का भव्य स्वागत, धामी बोले– उत्तराखंड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने गिनाईं प्रदेश की विकास उपलब्धियां, उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर मिलना बताया गौरवपूर्ण उपलब्धि
3
