चमोली। पीपलकोटी स्थित THDC की निर्माणाधीन सुरंग में पानी और मलबा आने से हुए हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है। स्थिति का जायजा लेने के लिए आईजी गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।
रेस्क्यू अभियान को तेज करने के लिए घटनास्थल पर अंडरवाटर कैमरे, डॉग स्क्वाड और भारी क्षमता वाले पंप तैनात किए गए हैं। राहत एवं बचाव दल सुरंग के भीतर फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
वहीं, एसएसपी चमोली समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं और पूरे अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों के निर्देश पर उपलब्ध संसाधनों को रेस्क्यू अभियान में लगाया गया है।
प्रशासन का फोकस सुरंग में जमा पानी और मलबे को हटाने तथा रेस्क्यू ऑपरेशन को सुरक्षित एवं प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने पर है। घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य लगातार जारी है।
पीपलकोटी THDC टनल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने घटनास्थल का लिया जायजा
7
