हल्द्वानी, 27 सितंबर। यूरोग्रिप टायर्स ने नैनीताल जिले के भुवाली में अपने नए एक्सक्लूसिव रिटेल स्टोर का शुभारंभ किया। टीवीएस श्रीचक्र लिमिटेड की प्रमुख दो और तीन-पहिया वाहन टायर ब्रांड यूरोग्रिप का यह देशभर में 20वां नया एक्सक्लूसिव रिटेल स्टोर है। कंपनी का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों को टायर खरीद के साथ बेहतर सेवा और टू-व्हीलर से जुड़ी आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।
नए स्टोर के उद्घाटन के अवसर पर यूरोग्रिप टीम के सदस्यों के साथ व्यवसाय साझेदार और अन्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान टीवीएस श्रीचक्र लिमिटेड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर टी.के. रवि ने कहा कि कंपनी ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के साथ विश्वसनीय और पेशेवर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एक्सक्लूसिव स्टोर्स में ग्राहकों को टायरों की विस्तृत रेंज के साथ विशेषज्ञों की सलाह भी उपलब्ध कराई जा रही है।
भुवाली स्थित नए स्टोर में विभिन्न पैटर्न और आकार के यूरोग्रिप टायर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा अलग-अलग प्रकार के दोपहिया वाहनों के लिए डिजाइन किए गए ट्यूब, चुनिंदा ब्रांड्स के ल्यूब्स और बैटरियां भी यहां मिलेंगी। कंपनी के मुताबिक स्टोर पर सामान्य स्कूटर और मोटरसाइकिल से लेकर मिड-रेंज परफॉर्मेंस बाइक तथा एडवेंचर टूरिंग बाइक तक की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है।
ग्राहकों को यहां प्रोफेशनल टायर फिटमेंट, टायर मेंटेनेंस, पंचर रिपेयर और एयर प्रेशर चेक जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। इसके साथ ही वारंटी से संबंधित सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
कंपनी के अनुसार मेहसाणा, नोएडा, बरेली, हैदराबाद, पानीपत, बहराइच, लुधियाना, दिल्ली और अलाप्पुझा में हाल में एक्सक्लूसिव स्टोर खोले गए हैं। वहीं चेन्नई, मैसूरु, पटना, फर्रुखाबाद, अहमदाबाद, राजकोट और अलीगढ़ में भी यूरोग्रिप के रिटेल एक्सपीरियंस स्टोर संचालित हो रहे हैं।
भुवाली में यूरोग्रिप टायर्स के एक्सक्लूसिव रिटेल स्टोर का शुभारंभ
उत्तराखंड में कंपनी का ब्रांडेड रिटेल नेटवर्क हुआ और मजबूत, एक ही छत के नीचे मिलेंगी टायर व टू-व्हीलर सेवाएं
4
