विकासनगर। मुख्य सूचना आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सोमवार को विकासनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। पछुवादून कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय किशोर महेंद्रु के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील चौक से रैली निकाली और मुख्य सूचना आयुक्त का पुतला फूंका। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
संजय किशोर महेंद्रु ने कहा कि मुख्य सूचना आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद महत्वपूर्ण हैं। सूचना के अधिकार के माध्यम से आम नागरिकों को शासन-प्रशासन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने का अधिकार है और जनहित के मुद्दों पर पारदर्शिता सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन में पूर्व मंत्री नवप्रभात, ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, शहर अध्यक्ष आशीष पुंडीर, विकास शर्मा, शमी प्रकाश, इशिता सेढ़ा, नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल, राजीव शर्मा, धीरेंद्र तड़ियाल, फुरकान अहमद, अलीम समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुख्य सूचना आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, तहसील चौक पर फूंका पुतला
6
previous post
