9
हमारी चौपाल
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग और बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रानीपोखरी, थानों, प्रेमनगर, मसूरी और शिमला बाईपास क्षेत्र में करीब 170 बीघा से अधिक भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त कर दी। वहीं कई व्यावसायिक निर्माणों को सील करते हुए प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि नियमों के विरुद्ध किसी भी प्रकार का निर्माण या कॉलोनी विकास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
