6 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा – अर्चना कर प्रदेश एवं प्रदेशवासियों के सुख- समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शुभ मंगल चार धाम सेवा समिति द्वारा चारधाम यात्रा निर्विघ्न संपन्न करने के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसमें उपस्थित होकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी टपकेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया और राज्य की सुख समृद्धि, चार धाम यात्रा की सफलता की कामना की।