5
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री चौहान का देवभूमि में स्वागत करते हुए उनके उत्तराखण्ड प्रवास के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।
