विकासनगर, Hamarichoupal,19,01,2023
प्रतिष्ठा सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि पर उन्हें नमन किया गया। ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने महाराणा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही राष्ट्र रक्षा के लिए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष शुभम सकलानी ने कहा कि महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने की प्रेरणा कई युगों तक प्रेरणा देती रहेगी। कहा कि उन्होंने जंगलों में रहना पसंद किया लेकिन मुगलों की गुलामी स्वीकार नहीं की। चित्तौड़ गढ़ का किला महाराणा प्रताप और उनके वंशजों की वीरगाथा का प्रतीक है, जहां पूरे भारत में राष्ट्र प्रेम की भावना प्रवाहित हो रही है। उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष गिरीश डालाकोटी ने कहा कि महाराणा के शौर्य के आगे अकबर को भी झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि युवाओं को महाराणा प्रताप को अपना आदर्श मानते हुए राष्ट्र रक्षा के लिए उनके द्वारा निर्धारित मानदंडों का अनुसरण करना चाहिए। इस दौरान प्रवीण शर्मा, चंद्रशेखर, भूपेंद्र डोगरा, मुकेश पसबोला, विभाग गोयल आदि मौजूद रहे।