नई दिल्ली। FICCI उत्तराखंड चैप्टर की संस्थापक अध्यक्ष एवं FICCI लेडीज़ ऑर्गनाइजेशन (FLO) की पूर्व अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) की वार्षिक आम बैठक एवं वार्षिक सम्मेलन-2026 में प्रतिभाग किया। सम्मेलन में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प और राष्ट्र निर्माण में उद्योग जगत की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।
FICCI के गौरवशाली 100 वर्ष पूरे होने की दिशा में आयोजित इस सम्मेलन में देश की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक विकास और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की गई। डॉ. खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रगतिशील सरकारी नीतियों, मुक्त व्यापार समझौतों और आर्थिक सुधारों के माध्यम से भारतीय उद्योग जगत के लिए नए अवसरों के द्वार खुल रहे हैं।
उन्होंने FICCI की ओर से दिए गए सुझावों और सिफारिशों पर प्रधानमंत्री के सकारात्मक एवं प्रोत्साहनपूर्ण दृष्टिकोण की सराहना की। डॉ. खन्ना ने कहा कि उद्योग जगत के नेताओं की जिम्मेदारी केवल व्यावसायिक विकास तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उन्हें राष्ट्र निर्माण, कर्मचारियों के कल्याण और सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता देनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि वास्तविक विकास वही है, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। डॉ. खन्ना ने विश्वास जताया कि FICCI आने वाले वर्षों में भी देश की आर्थिक प्रगति को नई गति देने तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
FICCI की शताब्दी यात्रा: विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में उद्योग जगत की अहम भूमिका
डॉ. गीता खन्ना ने FICCI के वार्षिक सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और राष्ट्र निर्माण पर रखे विचार
2
previous post
