देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने शनिवार सुबह अगले तीन घंटे के लिए देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश और बारिश के तेज दौर होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार 26 सितंबर को सुबह 7:34 बजे से सुबह 10 बजे तक भगवानपुर, मसूरी, चिन्यालीसौड़, बड़कोट, गंगोत्री, कालसी, विकासनगर तथा आसपास के क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।
मौसम के इस बदलाव को देखते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में आवाजाही करने वाले लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। तेज बारिश के दौरान स्थानीय परिस्थितियों और सड़क मार्ग की स्थिति पर नजर रखना जरूरी होगा।
देहरादून समेत चार जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, कई इलाकों में तेज बौछार की संभावना
8
previous post
