Hamarichoupal,08,08,2026
देहरादून, 8 जून। उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सचिवालय में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami को गणना फॉर्म सौंपा।
इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रदेश के सभी मतदाताओं को गणना फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे मतदाता सूची में दर्ज विवरणों का सत्यापन और अद्यतन सुनिश्चित किया जा सके।
डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि आगामी 7 जुलाई तक चलने वाले इस एक माह के अभियान के दौरान बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना फॉर्म प्राप्त करेंगे तथा उन्हें बीएलओ ऐप के माध्यम से डिजिटाइज करेंगे। इससे मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य पात्र मतदाताओं का सही विवरण दर्ज करना तथा अपात्र अथवा त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को चिन्हित कर मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाना है।
इस अवसर पर सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास भी उपस्थित रहे।
