विकासनगर तहसील की सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जस्सोवाला में आसन नदी के बीचोंबीच पिछले कई दिनों से रात भर अवैध खनन का खेल चल रहा है। बिना किसी खनन पट्टे या अनुमति के जेसीबी और टमटम मशीनें रात भर नदी की रेत-बजरी निकाल रही हैं। आसपास के स्टोन क्रशरों से जुड़ी यह लूट अब खुलेआम हो चुकी है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध खनन संचालक पूरे आत्मविश्वास से काम कर रहे हैं। उनका दावा है कि जिम्मेदार खनन विभाग और निजी माइनिंग कंपनियों तक पहुंच है। अवैध खनन से मिलने वाले पैसे का हिस्सा माफिया के चक्रव्यूह में पहुंच जाता है, जिसकी वजह से अब तक कोई विभाग इस किले को भेद नहीं पा रहा है।
रात भर चलने वाली मशीनों की आवाज से आसपास के गांव प्रभावित हो रहे हैं। आसन नदी का पर्यावरण और जल स्तर दोनों खतरे में हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है
खबर सूत्रों के हवाले से
क्या खनन विभाग और स्थानीय प्रशासन अब इस अवैध खनन पर लगाम लगा पाएंगे? या माफिया का यह चक्रव्यूह और मजबूत होता जाएगा?
