देहरादून। नए बाईपास स्थित आडवाणी चौक के पास निर्माण कार्य तेजी से जारी है। मौके की तस्वीरें देखकर प्रतीत होता है कि यहां दुकाननुमा भवन का निर्माण किया जा रहा है। भवन में नीचे शटर लगाया गया है, जबकि ऊपर की मंजिल पर ईंटों की दीवारें और लोहे का ढांचा खड़ा किया जा रहा है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस निर्माण के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) से मानचित्र स्वीकृत कराया गया है? यदि मानचित्र स्वीकृत है तो क्या निर्माण स्वीकृत नक्शे के अनुरूप हो रहा है? और यदि बिना अनुमति निर्माण किया जा रहा है तो अब तक विभागीय कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
शहर में अवैध निर्माण और अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों पर कार्रवाई के दावे करने वाले MDDA के अधिकारियों की नजर आखिर आडवाणी चौक के पास तेजी से तैयार हो रहे इस निर्माण पर क्यों नहीं पड़ रही है? क्या विभागीय अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया है या फिर शिकायत मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी?
स्थानीय स्तर पर उठ रहे सवालों के बीच MDDA से मांग है कि मौके का तत्काल निरीक्षण कर निर्माण की वैधता, स्वीकृत मानचित्र और भूमि के भू-उपयोग की जांच कराई जाए। यदि निर्माण नियमों के विपरीत पाया जाता है तो नियमानुसार तत्काल कार्रवाई की जाए।
सवाल सीधा है—क्या MDDA केवल छोटे निर्माणों पर कार्रवाई करेगा या नए बाईपास पर तेजी से तैयार हो रहे इस व्यावसायिक निर्माण की भी जांच होगी? उत्तराखंड की जनता विभाग से जवाब चाहती है।
नए बाईपास पर दुकान खड़ी, MDDA की निगरानी पर सवाल!
आडवाणी चौक के पास अवैध निर्माण को लेकर MDDA की कार्यशैली पर सवाल! नए बाईपास पर तेजी से खड़ी हो रही दुकान, क्या विभाग की नजर नहीं?
4
