देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। 11 नवंबर 2026 को कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से जारी आदेश के तहत कुल 30 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। तबादला सूची में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों, अपर जिलाधिकारियों, संयुक्त मजिस्ट्रेटों और नगर आयुक्तों के दायित्व बदले गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
इस प्रशासनिक फेरबदल में देहरादून को नया मुख्य विकास अधिकारी मिला है। पिथौरागढ़ के मुख्य विकास अधिकारी दीपक सैनी को देहरादून का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है, जबकि देहरादून में तैनात मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह को अपर सचिव पर्यटन एवं अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन विकास परिषद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपर निदेशक शहरी विकास निदेशालय देहरादून रहे प्रवीण कुमार को पिथौरागढ़ का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले
देहरादून से हरिद्वार और कुमाऊं तक बदले अधिकारियों के कार्यक्षेत्र, कई जिलों को मिले नए मुख्य विकास अधिकारी
8
