देहरादून। उत्तराखंड में प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े फेरबदल की तैयारी शुरू हो गई है। तीन साल से अधिक समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों को स्थानांतरित करने की कवायद तेज हो गई है। इसके तहत जिलों में तैनात जिलाधिकारियों (डीएम), मुख्य विकास अधिकारियों (सीडीओ), अपर जिलाधिकारियों (एडीएम) और उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) के तबादले किए जाने की संभावना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदेश में तीन साल से अधिक समय से एक ही स्थान पर कार्यरत अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है। शासन स्तर पर इस संबंध में मंथन चल रहा है। बताया जा रहा है कि 20 से 25 अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं। इनमें कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर तैनात अधिकारियों के नाम शामिल होने की संभावना है।
तीन साल से ज्यादा एक ही जगह तैनात अधिकारियों के तबादले की तैयारी, 20 से अधिक अफसर होंगे इधर-उधर
डीएम, सीडीओ, एडीएम और एसडीएम स्तर पर बड़े प्रशासनिक फेरबदल के संकेत, कार्मिक विभाग ने शुरू की कवायद
23
