देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून की डिफेंस कॉलोनी पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई स्वर्गीय बृजमोहन सिंह रावत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वह शोकाकुल परिवार के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि
डिफेंस कॉलोनी पहुंचकर पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित किए, शोकाकुल परिजनों को बंधाया ढांढस
11
previous post
