देहरादून। दीपावली के पावन पर्व पर गुरुकुल विद्यापीठ ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रीय योगी सेना के सहयोग से संचालित श्री नागेश्वर महादेव प्राचीन शिव मंदिर एवं गुरुकुल वेद पाठशाला, सिंहनीवाला में रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पाठशाला के बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए आकर्षक रंगोलियां बनाईं।
कार्यक्रम में प्रियांजल, हर्षित, भूमि, देवांशी, श्रेया, विदुषी, मिस्टी, कनिष्क, कीर्ति, अनाया, युवी, अनुष्का, नताशा, पूर्वी, वैष्णवी, सक्षम एवं दिव्यांशु ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने रंग-बिरंगे रंगों से मनमोहक रंगोलियां सजाकर दीपावली के उल्लास को और भी खास बना दिया।
इस अवसर पर पाठशाला संचालक मुकेश गुप्ता ने सभी बच्चों को मिठाई एवं उपहार वितरित किए और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में रचनात्मकता, उत्साह और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति जुड़ाव बढ़ाते हैं।
कार्यक्रम में आचार्य महावीर प्रसाद उनियाल, ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं संस्थापक विजय सिंह बुटोला, सचिव मुकेश गुप्ता और कोषाध्यक्ष शशि रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
दीपावली पर गुरुकुल वेद पाठशाला के बच्चों ने सजाई आकर्षक रंगोलियां
सिंहनीवाला में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को मिठाई और उपहार देकर किया प्रोत्साहित
0
