Hamarichoupal,26,06,2028
राजधानी देहरादून में स्थित माँ कालिंंका देव डोली मंदिर में आठवाँ वार्षिक उत्सव श्रद्धा और भक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रसिद्ध जागर गायक डॉ. प्रीतम भरतवाण ने अपने जागरों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
माँ कालिंंका देव डोली मंदिर में आयोजित वार्षिक उत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। पूरे दिन पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, विशेष जागरण और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने माँ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
मुख्य संयोजक परमजीत नेगी ने बताया कि इस वर्ष के विशेष अतिथि प्रसिद्ध जागर सम्राट डॉ. प्रीतम भरतवाण रहे, जिन्होंने अपने पारंपरिक जागरों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कई श्रद्धालुओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि मंदिर में आने के बाद उन्हें जीवन की अनेक समस्याओं से राहत मिली।
आयोजकों ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले आठ वर्षों से यह उत्सव क्षेत्र की लोक-धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बना हुआ है।
