हरिद्वार(आरएनएस)।अन्नदाता किसान यूनियन के राष्ट्रीय शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। बैठक में किसानों और मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए समाधान की मांग की गई। शुक्रवार को अलकनंदा घाट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरमुख सिंह बिर्क के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक में किसानों की बैठने की समुचित व्यवस्था, मजदूरों की समस्याओं तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि बारिश के मौसम में किसानों को खुले स्थानों पर बैठना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार फिसलन और अव्यवस्था के चलते दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। यूनियन ने मांग की कि किसानों के लिए सुरक्षित, पक्की और सुविधाजनक बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, साथ ही बिजली, पानी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था भी की जाए। इसके अलावा किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाने और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी नीति लागू करने की भी मांग उठाई गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि किसानों और मजदूरों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन को व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव सज्जन इंदासोई, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अंगरेज सिंह सिद्धू, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश दहिया, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष सुमन भाटो, पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव बिल्लू राम, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरजीत सिंह, राष्ट्रीय सचिव उदय राज, कृष्ण प्रधान वीरवान सहित कई पदाधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे। उन्होंने एकजुट होकर किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।
किसानों और मजदूरों की समस्याओं पर अन्नदाता किसान यूनियन ने उठाई आवाज, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी
3
previous post
