देहरादून, 15 अगस्त 2026।
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। प्राधिकरण कार्यालय परिसर में एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं विकास के प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, विकास और जनभागीदारी के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर जवानों के बलिदान से मिली आजादी को सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के माध्यम से सार्थक करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति अपने दायित्वों को दोहराने का अवसर भी है।
विकास कार्यों में जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी का पर्व हमें स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के त्याग एवं बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि एमडीडीए का उद्देश्य सुनियोजित एवं संतुलित विकास के साथ आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि देहरादून-मसूरी क्षेत्र में नियोजित विकास, अवैध निर्माण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पारदर्शिता, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से प्रदेश के विकास को नई गति दी जा सकती है। यही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति सच्ची सेवा होगी।
कर्तव्यों के प्रति समर्पण का संकल्प
एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराने वाला महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने प्राधिकरण के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनहित में कार्य करते हुए देहरादून-मसूरी क्षेत्र के नियोजित विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति निरंतर समर्पित रहने का संदेश दिया।
शान से लहराया तिरंगा, एमडीडीए में उत्साह से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
2
