Hamarichoupal,21,06,2026
देहरादून/नई दिल्ली, 21 जून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. सतपाल महाराज ने रविवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में कोस्ट गार्ड, नेवी, एयर फोर्स और थल सेना की अधिक से अधिक भर्ती रैलियां आयोजित करने का आग्रह किया।
महाराज ने कहा कि उत्तराखंड के युवा शिक्षित, अनुशासित और शारीरिक रूप से सक्षम हैं तथा प्रदेश के लगभग हर परिवार का सेना से जुड़ाव रहा है। ऐसे में राज्य में अधिक भर्ती रैलियां आयोजित होने से युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।
उन्होंने रक्षा मंत्री को बताया कि लोकसभा की रक्षा मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने उत्तराखंड में कई सेना भर्ती रैलियों के आयोजन में सहयोग किया था। इस अवसर पर राज्य के युवाओं के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा
