Hamarichoupal,05,05,2026
देहरादून, 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झाझरा वन क्षेत्र में वन विभाग द्वारा व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष सुमित चौधरी, वन विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व वन क्षेत्राधिकारी झाझरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर न्यूक्राफ्ट कंपनी ने भी पौधारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में वीडीओ अधिकारी देहरादून सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
वन क्षेत्राधिकारी ने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पौधा माँ के नाम” अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का सहयोग एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर मुकेश कुमार, अनुपम रावत, चंद्रमोहन पंवार, वन दरोगा अजय पंवार, राहुल सैनी (बीट अधिकारी), बीट सहायक सुभाष कुमार, अभिषेक राठौर, कमल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया गया। सभी प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण और हरित वातावरण के निर्माण हेतु संकल्प भी लिया।
