चम्पावत। वार्ड नं. 06 जूप में वरिष्ठ पत्रकार बलदेव चन्द्र भट्ट एवं मुख्यमंत्री प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में जनसंवाद एवं बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के करीब 150 ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव रखे।
बैठक के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली, राशन सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इनमें से कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन संबंधित अधिकारियों की ओर से दिया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और ग्रामीणों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में गंगा गिरी, सभासद प्रतिनिधि राकेश अधिकारी, सभासद गीता अधिकारी, चतुर सिंह, प्रेम चन्द्र जोशी, हेमा धवल, नवीन, अर्जुन सिंह, आशा जोशी, परमेश्वरी देवी, प्रियंका भट्ट, हेमा धौनी, लीला भट्ट, राजू सिंह, किशन सक्ता, विमला, रेखा देवी, जितेन्द्र चन्द एवं दीपा बिष्ट सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।
बैठक का समापन जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनसहभागिता को बढ़ावा देने तथा क्षेत्र के समग्र विकास के संकल्प के साथ हुआ।
वार्ड नं. 06 जूप में जनसंवाद बैठक, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं
3

