हमारी चौपाल
देहरादून, 12 जुलाई। एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पोक्सो एक्ट के मामले में पिछले छह माह से फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी आरोपी को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली डोईवाला में दर्ज मुकदमे में आरोपी कैलाश चंद्र (32 वर्ष) पर एक नाबालिग मानसिक रूप से अस्वस्थ बालिका के साथ दुष्कर्म का आरोप है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया था। आरोपी की
