पौड़ी। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिले में तीन अलग-अलग मामलों में 30 लीटर कच्ची शराब, करीब 200 लीटर लहन और 13 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। कार्रवाई आबकारी आयुक्त और जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई। विभाग ने तीन आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
आबकारी निरीक्षक पौड़ी एमएस पंवार के अनुसार टीम ने रिठाई और रैदुल क्षेत्र में छापेमारी की। रिठाई में 15 लीटर और रैदुल में 15 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। रैदुल में ही करीब 200 लीटर लहन भी मिला, जिसे टीम ने मौके पर नष्ट कर दिया। इसके अलावा पौड़ी क्षेत्र के एक ढाबे पर कार्रवाई के दौरान अवैध अंग्रेजी शराब की 13 बोतलें बरामद की गईं।
इन मामलों में विनोद कुमार, सुबोध और बलदेव के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में आबकारी उप निरीक्षक संजय मोरल, विकास नैथानी, ललिता, जितेंद्र कुमार और रविंद्र कुमार शामिल रहे। विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।
पौड़ी में आबकारी की छापेमारी, 30 लीटर कच्ची शराब और 200 लीटर लहन बरामद
0
