हमारी चौपाल
देहरादून, 16 जुलाई। हरेला पर्व के अवसर पर आसारोड़ी रेंज के मोहोबेवाला कक्ष संख्या-4 में गुरुवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, पूर्व वन मंत्री दिनेश अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं राज्य मंत्री ओमवीर सिंह राघव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वन विभाग के अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस दौरान “हर गांव का यही पैगाम, एक पेड़ मां के नाम” थीम के तहत पौधे लगाए गए और आगामी एक माह तक चलने वाले हरेला महाअभियान का शुभारंभ किया गया। वक्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पार्षद दीपक नेगी, पार्षद सुधीर थापा, पार्षद महेश पांडे, भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के अध्यक्ष वासुदेव जयमोला, वन क्षेत्राधिकारी रविन्द्र कुमार वेदवाल, वन दरोगा ममता आर्या, वन आरक्षी अंकिता रतूड़ी सहित वन विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
