पिथौरागढ़(आरएनएस)। सीमांत में संविधान दिवस पर पुलिस कर्मचारियों ने शपथ ली। नगर के पुलिस लाइन में एसपी रेखा यादव ने कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कर्मचारियों को संविधान में निहित मूल्यों जैसे न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को आत्मसात करने और अपने दायित्वों का ईमानदारी से पालन करने प्रेरित किया। एसपी ने संविधान निर्माताओं के योगदान को भी याद किया। सीओ परवेज अली ने कहा कि संविधान दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हम सब भारतीय नागरिकों का यह कर्तव्य है कि हम अपने संविधान का सम्मान करें और इसके सिद्धांतों का पालन करें। इधर जिले के अन्य थाने, चौकियों में भी पुलिस कर्मियों ने संविधान दिवस पर शपथ ली।
पुलिस कर्मचारियों ने संविधान दिवस पर शपथ ली
4