देहरादून। नयागांव पेलियो निवासी सागर चंद शनिवार देर रात करीब 2 बजे अपनी रिश्तेदारी सिंहनीवाला से बिना किसी को बताए कहीं चले गए। तब से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को सागर चंद कहीं दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल 9389706419 या 9760925153 पर सूचना दें, ताकि उन्हें सकुशल घर वापस लाया जा सके। पुलिस एवं स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है।
रात 2 बजे से लापता सागर चंद, परिजनों ने की तलाश में मदद की अपील
22
