गंगोलीहाट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी तिरंगा यात्रा अभियान के तहत गणाई मंडल में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व विधायक गंगोलीहाट श्रीमती मीना गंगोला के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, विद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और राष्ट्रीय ध्वजों से सराबोर नजर आया। इस अवसर पर श्रीमती मीना गंगोला ने कहा कि तिरंगा केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, वीर जवानों के शौर्य, देश की एकता और प्रत्येक भारतीय के गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र की एकता के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
यात्रा में विधायक प्रतिनिधि दीपक महरा, मंडल महामंत्री गोविंद पंत, उपाध्यक्ष हेमंत उपाध्याय, सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक वर्मा, वरिष्ठ नेता गोकुल गंगोला, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित बनकोटी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष मनोज कोहली, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीता पंत, किसान मोर्चा अध्यक्ष कल्याण सिंह डसीला सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा कविता बोरा, बबली डोबाल, मोहन जोशी, आईडी उपाध्याय, नीरज डसीला, बलबीर बोरा, गिरीश उपाध्याय, पंचम डसीला, राजू उपाध्याय, भगवत वर्मा, आशु गंगोला, पुष्कर बनकोटी, राजा बनकोटी, हीरा सिंह, संजय लोहिया, योगेश मेहता, लक्की बनकोटी, नवीन जोशी, अभिनेष बनकोटी, ओम प्रकाश, कविता डोबाल कनिष्ठ उपप्रमुख गंगोलीहाट, क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनी जोशी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
यात्रा में ग्राम प्रधानों में चंदन सिंह मेहता, हरीश डसीला, सुरेंद्र बोरा, गणेश गंगोला, इंदर सिंह बोरा, किशन सिंह बोरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे। मंजू डसीला, रेखा डसीला, अर्जुन मेहता, महेंद्र गंगोला, इंद्रजीत डसीला, संदीप गवासीकोटि, अनिल कुमार पूर्व प्रधान नाकोट, गोविंद पांडे, राम सिंह बोहरा, जितेंद्र सिंह, संदीप भट्ट, भोला दत्त सहित ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं एवं विद्यालय परिवार की मौजूदगी रही।
तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोगों की सहभागिता ने राष्ट्रप्रेम और एकजुटता का संदेश दिया।
गंगोलीहाट : गणाई मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र
2
