Hamarichoupal,19,05,2026
थाना प्रेमनगर क्षेत्र नंदा की चौकी से आगे चकराता रोड स्थित इंग्लिश शराब के ठेके पर इन दिनों ओवररेटिंग का खेल खुलेआम चल रहा है। आरोप है कि शराब की बोतलों पर निर्धारित मूल्य से करीब 20 रुपये अधिक और हाफ बोतल पर 10 रुपये तक अतिरिक्त वसूली की जा रही है। इससे ग्राहकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शासन और प्रशासन की ओर से ओवररेटिंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, वहीं जिलाधिकारी द्वारा भी साफ तौर पर निर्धारित रेट पर ही शराब बिक्री करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद ठेके पर नियमों की अनदेखी कर ग्राहकों से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं।
ग्राहकों का आरोप है कि जब अतिरिक्त पैसे लेने का विरोध किया जाता है तो कर्मचारियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लगातार ओवररेटिंग की शिकायतें सामने आ रही हैं, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं।
ठेकों पर औचक निरीक्षण कर ओवररेटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
