Hamarichoupal,05,06,2026
देहरादून, 4 जून। होटल मधुबन में आयोजित “राइजिंग लीडर्स फॉर इंक्लूसिव एंड प्रोग्रेसिव चेंज” कार्यक्रम के द्वितीय मॉड्यूल का शुभारंभ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने किया। कार्यक्रम में भारत और जर्मनी से आए युवाओं ने भाग लिया।
विधानसभा अध्यक्ष ने समावेशी विकास, प्रभावी नेतृत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक परिवर्तन में युवाओं की भूमिका पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान करते हैं तथा विभिन्न संस्कृतियों और अनुभवों से सीखने का अवसर देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रतिभागियों के साथ संवाद कर लोकतंत्र, जनप्रतिनिधित्व, नीति निर्माण, महिला नेतृत्व और युवाओं की सहभागिता से जुड़े विषयों पर चर्चा की तथा युवाओं को समाज में सकारात्मक परिवर्तन का नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का आयोजन iLEAD Global Foundation और Konrad-Adenauer-Stiftung द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। फाउंडेशन की संस्थापक एवं भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस संवाद ने देश-विदेश से आए युवाओं को नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति नई प्रेरणा प्रदान की
