Saturday , September 28 2024
Breaking News

पौधरोपण और जूस वितरण कर मनाया राहुल गांधी का जन्म दिन

ऋषिकेश(आरएनएस)। ऋषिकेश समेत आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेसियों ने उनके जन्मदिन पर पौधरोपण, फल वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रम कर उनके दीर्घायु होने की कामना की। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील रोड ऋषिकेश में पौधरोपण किया। महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि कि राहुल गांधी का दृढ़ विश्वास है कि सरकारों को जवाबदेह होना चाहिए और उन्हें लोगों की सेवा करनी चाहिए। उनका मानना है कि नीति निर्माण में संसाधनों के समान वितरण पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए, इससे बढ़ती आर्थिक खाई को पाटने में मदद मिलेगी।  नगर उद्योग व्यापार संघ अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि सरकार को किसानों, युवाओं, श्रमिकों, महिलाओं और हाशिए पर पड़े समुदायों की रक्षा करनी चाहिए और उन्हें सुविधाएं देनी चाहिए। वह ऐसी नीतियों के माध्यम से दलित, आदिवासी और ओबीसी समुदायों के अधिक प्रतिनिधित्व की वकालत करते हैं जो बहुआयामी गरीबी को कम करने, रोजगार पैदा करने और आय असमानता को दूर करने में मदद करेंगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक माह तक विभिन्न जगहों पर पौधरोपण करने का संकल्प लिया। मौके पर प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, शैलेन्द्र बिष्ट, पूर्व नगर अध्यक्ष सुधीर राय, सरोज देवराड़ी, संगठन महामंत्री ऋषि सिंघल, सचिव बार एसोसिएशन कपिल शर्मा, सिंहराज पोसवाल, राकेश देशवाल, विजय राणा, पवन शर्मा अभिनव मलिक, राजेंद्र कोठारी, अशोक शर्मा, हरि नेगी प्रदीप आदि उपस्थित रहे।
मरीजों को जूस बांटा
डोईवाला। नगर कांग्रेस कमेटी डोईवाला के अध्यक्ष करतार सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिन पर डोईवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद मरीज़ों को जूस वितरित किया। मौके पर यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर, जिला महासचिव महेश लोधी, नगर सचिव संजीव भट्ट, शाहरुख़ अली, चन्द्र प्रकाश काला आदि उपस्थित रहे।
फलदार और छायादार पौधे रोपे
ऋषिकेश। जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के जन्म दिन पर ढालवाला में फलदार एवं छायादार पौधे रोपे। जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं के प्रेरणा स्रोत, भारत की सरजमी को कदमों से नापने वाले, मोहब्बत के सबसे बड़े हिमायती, नफरत की तेज आंधियों में भी अटल निश्चय के साथ खड़े रहने वाले, राष्ट्रसेवा हेतु सदैव समर्पित, नेक नीयत और सकारात्मक सोच के साथ ग़रीबों के हक़ की हर लड़ाई और हर संघर्ष के सहभागी, विकास के पर्याय, आमजन की आवाज़ हैं। मौके पर दिनेश व्यास, अनिल रावत, नगर अध्यक्ष महावीर खारोला, अजय रमोला, विनोद सकलानी, नगर अध्यक्ष तपोवन नवीन भंडारी, सुरेंद्र भंडारी, बलदेव भंडारी, मनोज शर्मा बादशाह, सतीश कुमार आदि उ्रपस्थित रहे।

About admin

Check Also

जिला अस्पताल में रेफरल की कार्य संस्कृति होगी समाप्त, नही भटकेंगी नवजात शिशुओं की माताएं  

अनुराग गुप्ता    विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई का भी शीघ्र किया जाएगा संचालन  चिकित्सकों …