प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में करीब 30 से 35 लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही SDRF की ब्यासी और ढालवाला पोस्ट की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। SDRF के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 20 घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
हादसे की गंभीरता को देखते हुए SDRF कमांडेंट अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर अतिरिक्त बचाव दल भी घटनास्थल के लिए रवाना किए गए। पुलिस और SDRF की टीमें संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।
छह मौतों की पुष्टि के बाद इलाके में शोक और हड़कंप का माहौल है। बचाव दल खाई में सर्च अभियान चला रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई यात्री मलबे या बस के भीतर फंसा न रह गया हो।
फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी और घायलों की स्थिति का इंतजार है।
खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, छह की मौत; 20 घायल रेस्क्यू कर निकाले
18
