देहरादून। उमेदपुर निवासी नैहा गैरोला (पुत्री राजेन्द्र प्रसाद गैरोला) के लापता होने से परिजन चिंतित हैं। जानकारी के अनुसार नैहा आज सुबह करीब 10 बजे घर से कहीं चली गई, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है।
परिजनों के मुताबिक नैहा को काले रंग की टी-शर्ट पहने हुए देखा गया था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में उसे आडवाणी चौक की ओर जाते हुए देखा गया है। इसके बाद से उसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को नैहा गैरोला कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए मोबाइल नंबर पर सूचना दें। साथ ही परिजनों ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि बच्ची को जल्द से जल्द खोजने में मदद मिल सके।
सूचना देने के लिए संपर्क करें:
मोबाइल नंबर: 9557559589
घर से निकली नैहा गैरोला लापता, आडवाणी चौक की ओर जाते कैमरे में आई नजर
43
