देहरादून। पुलिस विभाग में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर पर व्यापक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार 32 निरीक्षक/उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए उनके नाम के सम्मुख रिक्त पदों पर तैनाती दी गई है।
आदेश के तहत निरीक्षक विनोद गुसाईं को थाना पटेलनगर से थाना डालनवाला का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि निरीक्षक नरेश राठौर को थाना प्रेमनगर से थाना पटेलनगर भेजा गया है। निरीक्षक संतोष कुंवर को शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस मुख्यालय से थाना कैंट की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं निरीक्षक नरेन्द्र महलावत को थाना डालनवाला से थाना मसूरी तथा निरीक्षक देवेन्द्र चौहान को थाना मसूरी से थाना नेहरू कॉलोनी भेजा गया है।
इसी क्रम में निरीक्षक प्रदीप रावत को थाना सहसपुर से शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस मुख्यालय में तैनाती दी गई है। उपनिरीक्षक स्तर पर भी कई थाना अध्यक्षों और चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। मोहन सिंह को क्लेमेंटटाउन से रायवाला, लोकपाल परमार को सेलाकुई से क्लेमेंटटाउन तथा गिरीश नेगी को एसआईएस शाखा पुलिस मुख्यालय से थाना प्रेमनगर भेजा गया है।
इसके अलावा शंकी कुमार, मनोज नौटियाल, अमित शर्मा, प्रभुमन नेगी, रविन्द्र नेगी, ओमप्रकाश, प्रवीण सैनी, अरविन्द पंवार, आशीष कुमार, प्रवीण पुंडीर, मनमोहन नेगी, संजय रावत, विनोद कुमार, मुकेश थलेड़ी, कैमव गुप्ता, सूरज कंडारी, शैलेन्द्र प्रसाद, दीपक गैरोला, कमलेश गौड़, अशोक राठौर, विपिन चन्द्र, जयपाल सिंह और अजय प्रकाश समेत अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पुलिस विभाग के इस फेरबदल से विभिन्न थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद है। अधिकारियों को आदेशानुसार तत्काल नई तैनाती ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 32 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले
कई थाना प्रभारियों को बदला, रिक्त पदों पर नई तैनाती के आदेश जारी
16
