हमारी चौपाल
देहरादून, 24 जुलाई। शिक्षा के क्षेत्र में एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, मैथरावाला ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। विद्यालय को करियर्स 360 द्वारा जारी “इंडियाज़ बेस्ट स्कूल्स 2026” रैंकिंग में डे स्कूल श्रेणी के अंतर्गत प्रतिष्ठित AAA+ रेटिंग से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुभवी शिक्षकों, आधुनिक आधारभूत सुविधाओं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता के आधार पर प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचारपूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय की मजबूत पहचान को दर्शाती है।
विद्यालय के निदेशक एडवोकेट डॉ. पंकज होलकर ने इस उपलब्धि पर सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे एडिफाई परिवार के सामूहिक प्रयास, समर्पण और विश्वास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करता रहेगा।
विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि को सभी हितधारकों को समर्पित करते हुए गुणवत्तापूर्ण, मूल्यपरक और आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के अपने संकल्प को दोहराया। विद्यालय का कहना है कि AAA+ रेटिंग केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि उत्कृष्ट शिक्षा, गुणवत्ता और विश्वास की पहचान है।
