रुड़की/देहरादून। सतर्कता विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाल विकास विभाग की एक सुपरवाइजर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला कर्मचारी प्रमोशन के नाम पर आंगनबाड़ी सहायिका से रिश्वत मांग रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार, सतर्कता सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने अभियुक्त राखी सैनी, सुपरवाइजर, कार्यालय बाल विकास अधिकारी, रुड़की ग्रामीण द्वितीय, हरिद्वार को गिरफ्तार किया। वह शिकायतकर्ता सपना कश्यप, आंगनबाड़ी सहायिका (केन्द्र संख्या 7, भौरी रुड़की) से प्रमोशन कराने के एवज में 50,000 रुपये की मांग कर रही थी।
शिकायत मिलने के बाद सतर्कता टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
सतर्कता विभाग द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है।
रुड़की : 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई सुपरवाइजर
22
previous post
