Hamarichoupal,13,06,2026
देहरादून। राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर Droupadi Murmu की गरिमामयी उपस्थिति में शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में पासिंग आउट परेड सम्पन्न हुई। राष्ट्रपति ने 158वें नियमित एवं 141वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम की परेड की समीक्षा कर नवप्रशिक्षित सैन्य अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर 481 भारतीय तथा 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट सैन्य अधिकारी बने। परेड की विशेष उपलब्धि 9 महिला कैडेटों का सफलतापूर्वक पास आउट होना रहा, जिसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
राष्ट्रपति ने युवा अधिकारियों से राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश सेवा का आह्वान करते हुए कहा कि वे राष्ट्र की सुरक्षा, सम्मान और अखंडता की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के राज्यपाल Gurmit Singh, मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami, आईएमए के समादेशक Nagendra Singh सहित सैन्य एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
