Hamarichoupal
एकेश्वर/पौड़ी, 22 जुलाई।
विकासखंड मुख्यालय एकेश्वर (पणखेत) में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने 48 लखपति दीदी और समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 48 वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित नूतन तनू पंत को भी सम्मान मिला।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि लखपति दीदी योजना का उद्देश्य महिलाओं की आय बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और नेतृत्व की भूमिका के लिए सक्षम बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उज्ज्वला, जनधन, मुद्रा, स्वयं सहायता समूह, नमो ड्रोन दीदी और लखपति दीदी जैसी योजनाओं से महिलाओं के जीवन में व्यापक बदलाव आया है।
महाराज ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं परिश्रम और संघर्ष की मिसाल हैं। सरकार उन्हें आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण, विपणन और वित्तीय सहायता से जोड़कर स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध करा रही है। उन्होंने महिलाओं से स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और “वोकल फॉर लोकल” अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा और संगठन के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद
