डोईवाला- माजरी मंडल कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत वसीम अहमद को मंडल कांग्रेस महामंत्री पद पर नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
माजरी क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से वसीम अहमद को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। वसीम अहमद लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनकी सक्रियता, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि वसीम अहमद जैसे कर्मठ और युवा कार्यकर्ताओं के संगठन में आने से पार्टी और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि वसीम अहमद को मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी दिया जाना पूरी तरह से उनके परिश्रम और समर्पण का फल है। हमें पूर्ण विश्वास है कि वह अपनी नई जिम्मेदारी का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे। कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
वहीं नवनियुक्त मंडल कांग्रेस महामंत्री वसीम अहमद ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, मैं उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पालन करूंगा। उन्होंने कहा कि मेरा पहला लक्ष्य माजरी मंडल के हर बूथ पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करना और आम लोगों की समस्याओं को पार्टी के माध्यम से उठाना होगा। कांग्रेस की विचारधारा ही देश को जोड़ने वाली विचारधारा है, इसे हम जन-जन तक लेकर जाएंगे।
वसीम अहमद ने आगे कहा कि वह युवाओं को भी अधिक से अधिक कांग्रेस से जोड़ने का प्रयास करेंगे और क्षेत्र में पार्टी के जनाधार को और मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल के नेतृत्व में हम सभी मिलकर डोईवाला और माजरी क्षेत्र में कांग्रेस को नई मजबूती देंगे।
उनकी नियुक्ति पर माजरी मंडल के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है और कहा है कि वसीम अहमद की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में माजरी मंडल में कांग्रेस और अधिक सशक्त होकर उभरेगी।
माजरी मंडल कांग्रेस कमेटी में वसीम अहमद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, महामंत्री पद पर हुए नियुक्त
2
previous post
