अल्मोड़ा(आरएनएस)। विकासखंड सल्ट में रविवार को उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से जन आक्रोश महारैली निकाली गई। महारैली पोखरी से शुरू होकर नपटुआ, शंशीखाल, प्रेमनगर, मोलेखाल, जालीखान, पैसिया, झिमार, डोटियाल, रतखाल, मानिला, सदरा, क्वैराला और इनलू होते हुए डभरा में संपन्न हुई। महारैली के दौरान यूकेडी के केंद्रीय सलाहकार वीरेंद्र सिंह बंगारी ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार और जन समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगा और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा। उन्होंने कहा कि दल गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाए जाने, मूल निवास 1950 लागू करने, सशक्त भू-कानून लागू करने और प्रत्येक परिवार को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग कर रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, युवाओं के लिए रोजगार सृजन और पहाड़ों से पलायन रोकने जैसे मुद्दों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। महारैली में सैनिक प्रकोष्ठ कुमाऊं प्रभारी शिव सिंह रावत, प्रताप सिंह बसनाल, राकेश बिष्ट, तुला सिंह तड़ियाल, योगेश शर्मा, मदन कठायत, जिला उपाध्यक्ष राज नेगी, केंद्रीय महामंत्री युवा प्रकोष्ठ दीपक भाकुनी, जिला महामंत्री युवा प्रकोष्ठ हरीश रोतैला, जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ ललित अधिकारी, जिला महामंत्री युवा प्रकोष्ठ गणेश अधिकारी, विधानसभा युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सल्ट गोपी बिष्ट, आईटी कुमाऊं प्रभारी गोपाल रावत, महेश करगेती सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यूकेडी ने निकाली जन आक्रोश महारैली, गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की उठाई मांग
3
