देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। उनके साथ धर्मपत्नी गीता धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक प्रदीप बत्रा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की संत परंपरा सत्य, सेवा, करुणा और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाती रही है। उन्होंने कहा कि नीम करौली बाबा का जीवन मानव सेवा, प्रेम और भक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण है, जिसका संदेश आज भी समाज के लिए उतना ही प्रासंगिक है।
धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड महान संतों की तपस्थली है और कैंची धाम आज विश्वभर में आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। ऐसी फिल्मों के माध्यम से सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति पर आधारित सकारात्मक सिनेमा समाज में संस्कार और मानवीय मूल्यों को मजबूत करता है। ‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त 2026 को देशभर में हिंदी में रिलीज हुई थी।
सीएम धामी ने देखी ‘हनुमान अंश’, बोले— संत परंपरा समाज को देती है नई दिशा
6
