Hamarichoupal,22,04,2026
देहरादून। दून जू में बुधवार को अर्थ डे के अवसर पर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुनाहा अरण्य संस्था ने ‘लेट्स बी द चेंज’ थीम पर कार्यशाला का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य स्कूली बच्चों को पर्यावरण क्षरण की समस्या पर सोचने और समाधान सुझाने के लिए प्रेरित करना था।इस कार्यक्रम में सेवन ओक्स स्कूल और लर्निंग एकेडमी के लगभग 40 छात्रों ने भाग लिया। बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी आदतों और जिम्मेदारियों पर जानकारी दी गई। वेस्ट वॉरियर्स और युवा संस्था के प्रतिनिधियों ने भी प्रस्तुति दी और कचरा प्रबंधन व पुनर्चक्रण की अहमियत समझाई। पुनाहा अरण्य की फाउंडर मेंबर शेफाली रे ने अर्थ डे के महत्व और संरक्षण रणनीतियों पर चर्चा की। बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिससे उन्हें सीखने के साथ-साथ भागीदारी का अवसर मिला। कार्यक्रम में एसडीओ अभिषेक मैठाणी, सेवन ओक्स स्कूल की डायरेक्टर श्रेया मुखर्जी,आईटीबीपी की सेवानिवृत्त डिप्टी कमांडेंट राज्यश्री रावत,ज़ू के रेंज ऑफिसर विनोद लिंगवाल, सरगुन सिंह, रितु सिंघल, अंकिता अर्जुन, धीरज सोनी और विनीत जग्गी सहित कई लोग मौजूद रहे।
