Hamarichoupal,23,05,2026
देहरादून।* होलकर एजुकेशन ट्रस्ट के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने सीएम को 31 मई को मोथरोवाला में होने वाले देवी अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को समाज हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री धामी ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में आने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने देवी अहिल्याबाई होलकर के ऐतिहासिक योगदान को भी याद किया।
भव्य जयंती समारोह का आयोजन “देवी अहिल्याबाई होलकर उत्सव समिति, उत्तराखंड” द्वारा किया जाएगा। इसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। उत्तराखंड में इस स्तर पर यह पहला आयोजन है, जिसे अब हर साल नियमित रूप से किया जाएगा। समारोह में प्रदेश के सभी जनपदों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
प्रतिनिधि मंडल में ट्रस्ट के ट्रस्टी एडवोकेट पंकज होलकर और ‘गौ, गंगा, गाँव और गायत्री’ (4G) संस्था के अध्यक्ष सुभाष भट्ट समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
