हमारी चौपाल
देहरादून। तहसील सदर क्षेत्र में स्थित संतला देवी मंदिर के निकट नदी के बीच बने टापू पर 4 से 5 लोगों के फंसने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सिटी पुलिस कंट्रोल रूम ने तत्काल जिला आपदा परिचालन केंद्र (DEOC) को अवगत कराया।
इसके बाद DEOC की ओर से एसडीआरएफ और कैंट थाना पुलिस को तत्काल मौके पर भेजा गया। बचाव दल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान में जुट गया है। फिलहाल सभी लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं। घटना के कारणों और फंसे लोगों की पहचान संबंधी जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।
