Hamarichoupal,16,06,2026
ऋषिकेश। (पीआईबी) देहरादून द्वारा मंगलवार को ऋषिकेश स्थित रेल विकास निगम सभागार में एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, आर्थिक विकास और पर्यावरण संरक्षण विषयों पर चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि मेयर शम्भू पासवान ने “लोक सेवा ही संकल्प-12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” विषयक पुस्तिकाओं का विमोचन किया। वक्ताओं ने पीएम स्वनिधि, मुद्रा योजना, आयुष्मान भारत, आवास योजना तथा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना जैसी योजनाओं की जानकारी दी।
रेल विकास निगम के अधिकारियों ने बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का निर्माण पर्यावरणीय मानकों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है तथा सुरंगों से निकलने वाले जल का उपयोग अमृत सरोवर परियोजना के तहत किया जाएगा। पीआईबी के मीडिया एवं संचार अधिकारी अनिल दत्त शर्मा ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की सही एवं प्रामाणिक जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
