मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उत्तराखंड के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। मुख्यमंत्री ने सड़क, रेल, हवाई कनेक्टिविटी, पर्यटन, स्वास्थ्य और ऊर्जा परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से सहयोग एवं स्वीकृति का अनुरोध किया। वहीं, कुंभ-2027, देहरादून रिंग रोड, चंपावत बाईपास और विद्युत सुधार योजनाओं में केंद्र के सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड की लोककला और स्थानीय उत्पादों से जुड़े पारंपरिक उपहार भी भेंट किए।
स्लग: उत्तराखंड के लिए धामी ने पीएम से मांगी बड़ी सौगातें
एंकर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कई अहम प्रस्ताव रखे। दिल्ली से हल्द्वानी तक एक्सप्रेस-वे, टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन, बागेश्वर-कर्णप्रयाग रेल लाइन के सर्वे और हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन के दोहरीकरण की मांग उठाई। इसके साथ ही चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी के विस्तार और आधुनिकीकरण तथा देहरादून से हरिद्वार तक आरआरटीएस विस्तार के लिए भी सहयोग मांगा।
स्लग: कुंभ-2027 से रिंग रोड तक, केंद्र के सहयोग पर जताया आभार
एंकर: मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कुंभ-2027 के सफल आयोजन के लिए 500 करोड़ रुपये और एसएएससीआई के तहत करीब 9,500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया। वहीं, आरडीएसएस योजना के तहत 3,436.08 करोड़ रुपये की स्वीकृति और चंपावत बाईपास के लिए 199 करोड़ रुपये की मंजूरी को महत्वपूर्ण बताया। देहरादून रिंग रोड की करीब 1,200 करोड़ रुपये की परियोजना के अलाइनमेंट अनुमोदन का भी उल्लेख किया।
स्लग: पर्यटन और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की तैयारी
एंकर: प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में पर्यटन और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के प्रयासों की जानकारी भी दी। रामनगर, देहरादून, ऋषिकेश और त्रियुगीनारायण को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। वहीं, शीतकालीन चारधाम यात्रा, आदि कैलाश, साहसिक पर्यटन और आध्यात्मिक पर्यटन को भी नई पहचान देने की दिशा में काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के जरिए स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की उपलब्धियां भी साझा कीं।
स्लग: पीएम को भेंट किए उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पाद
एंकर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देवभूमि उत्तराखंड की लोककला और पारंपरिक विरासत से जुड़े विशेष उपहार भेंट किए। इनमें मलारी की हस्तनिर्मित कोट की पट्टी, पारंपरिक दोरखा, शुद्ध शहद, बद्री घी, हर्षिल का राजमा और लाल चावल शामिल रहे। साथ ही कुंभ-2027 की आध्यात्मिक महत्ता को दर्शाती मां गंगा की प्रतिकृति भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड के विकास का रखा रोडमैप
5
