इस दुखद समाचार के सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करनी शुरू कर दी हैं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट साझा कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
सावित्री देवी के निधन से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित उनके पैतृक क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।
मां के निधन की खबर ने एक बार फिर मां और बेटे के रिश्ते की भावनात्मक गहराई को चर्चा में ला दिया है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
योगी आदित्यनाथ की माता के निधन की जानकारी पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार की ओर से दी गई है।
15
