एमडीडीए की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, व्यस्त मुख्य मार्ग पर निर्माण जारी, विभागीय कार्रवाई का इंतजार
सेलाकुई। पछवादून के सेलाकुई क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर कथित तौर पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए दुकानों का निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। निर्माण स्थल की तस्वीरें सामने आने के बाद मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
स्थानीय स्तर पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि मुख्य सड़क से सटी जमीन पर बड़े स्तर पर व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन निर्माणकर्ता ने इसके लिए प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराया है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। मौके पर दुकानों के निर्माण का कार्य तेजी से चलता दिखाई दे रहा है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि निर्माण बिना स्वीकृत नक्शे के हो रहा है तो संबंधित विभाग की नजर अब तक इस पर क्यों नहीं पड़ी? क्या विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है या फिर जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है?
सेलाकुई में नियमों को ठेंगा! बिना नक्शा पास कराए मेन रोड पर बन रहीं दुकानें
5
